बीएस येदियुरप्पा ने जीता विश्वासमत, स्पीकर पद से केआर रमेश ने दिया इस्तीफा
(KARNATAKA, KARNATAKA) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने चौथे कार्यकाल के लिए पद की शपथ लेने के दो दिन बाद सोमवार को विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। इसी के साथ, कर्नाटक में चले लंबे सियासी ड्रामे का उस वक्त अंत हो गया। उधर, पूरे घटनाक्रम के दौरान लगातार विवादों में रहने वाले और जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के 17 विधायकों को अयोग्य करार वाले के.आर. रमेश ने स्पीकर के पद से अपना इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देते हुए के.आर. रमेश ने कहा- “मेरी तरफ से अगर कोई गलती हुई हो तो प्लीज उसे भूल जाएं। मैं ऐसा सोचता हूं कि यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। केआर रमेश ने कहा, “मैंने इस पद से खुद को अलग करने का फैसला किया है...मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।” उन्होंने उपाध्यक्ष कृष्ण रेड्डी को अपना त्यागपत्र सौंपा

कुमार ने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर अपने 14 माह के कार्यकाल में उन्होंने अपने “विवेक” के अनुरूप और संविधान के मुताबिक काम किया। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी क्षमता के अनुरूप अपने पद की गरिमा बरकरार रखने का प्रयास किया।”

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।