कश्मीर को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के फिर मध्यस्थता वाले बयान पर भारत ने दिया ये जवाब
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से एक बार फिर कश्मीर में मध्यस्थता की राग पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए साफ कर दिया है कि यह सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मामला है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से कश्मीर पर फिर से मध्यस्थता को लेकर दिए बयान के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने साफतौर पर अपने अमेरिकी समकक्षीय माइक पोम्पियो से सुबह साफ कर दिया कि कश्मीर पर किसी तरह की बातचीत सिर्फ पाकिस्तान के साथ ही होगी। और ये सिर्फ द्विपक्षीय ही होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि कश्मीर विवाद को सुलझाना भारत और पाकिस्तान पर निर्भर करता है, लेकिन अगर दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देश इस दशकों पुराने मुद्दे को सुलझाने में उनकी मदद चाहेंगे तो वह इसके लिए तैयार हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।