जम्मू-कश्मीर सरकार की सलाह: जल्द से जल्द घाटी से निकलें अमरनाथ यात्री और पर्यटक
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू कश्मीर सरकार ने अमरनाथ के तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए सुरक्षा सलाह जारी करते हुए कहा है कि वे घाटी से जल्द से जल्द निकलें। सरकार ने इसके पीछे इंटेलीजेंस रिपोर्ट का हवाला देते हुए आतंकी हमले की आशंका जताई है

वहीं जम्मू कश्मीर के डीजी दिलबाग सिंह से घाटी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के सवाल पर कहा कि हमें इनपुट मिले हैं कि आतंकी हिंसक गतिविधियां बढ़ा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों से घाटी में बहुत सी घटनाएं घटित हुई जिस कारण यहां मौजूद जवानों को आराम करने का मौका भी नहीं मिल पाया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।