राजभवन ने बयान जारी कर कहा कि मलिक ने राज्य के मौजूदा हालात को लेकर विभिन्न राजनीतिक पाटीर् के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की जिसमें राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और पिपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, पिपुल्स मुवमेंट के नेता शाह फैजल तथा पिपुल्स कांफेरेंस के चैयरमैन सज्जाद लोन सहित पूर्व मंत्री इमरान अंसारी भी शामिल थे।
इस प्रतिनिधिमंडल ने सरकार द्वारा परामर्श जारी कर अमरनाथ यात्री और पर्यटकों से जल्द से जल्द घाटी से निकलने के लिए कहने के बाद यहां के हालात पर चिंता जाहिर की है। राज्यपाल मलिक ने प्रतिनिधिमंडल को बताया है कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अमरनाथ यात्रियों पर हमले की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षा को देखते हुए यह परामर्श जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को सेना ने प्रेस वार्ता कर बरामद किए गए हथियार और गोला बारुद दिखाए थे। मलिक ने कहा कि सुरक्षा बल इस मामले को पूरी तरह से देख रहे हैं और कोई भी आतंकवादी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगा। इसी कारण यात्रियों को परामर्श जारी किया गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।