महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में बाढ़ से तबाही, 80 लोगों की मौत
(DELHI, DELHI) महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। इन राज्यों में अब तक कम से कम 80 लोगों की जान जा चुकी है। अकेले केरल में पिछले चार दिनों में 40 लोगों की मौत हो गई। वहीं, महाराष्ट्र में 29 और कर्नाटक में 11 लोग मारे जा चुके हैं।

केरल में 22 हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में लाया गया है। केरल के 8 और कर्नाटक के 15 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। जबकि पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।