जम्मू-कश्मीर : ईद से पहले घर-घर जरूरी सामान पहुंचाने में जुटा प्रशासन
(India) ईद-उल-अजहा से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर सरकार लोगों को हर तरह की सहूलियत देने में जुटी हुई है। अनुच्छेद 370 हटने के पांच दिन बाद भी घाटी में माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर के सिविल प्रशासन ने बताया कि कश्मीर डिविजन के अंतर्गत आने वाले 3697 राशन घाटों में से 3557 इस वक्त काम कर रहे हैं। प्रशासन ने बताया कि सरकारी वैन के जरिए लोगों के घरों तक सब्जियां, एलपीजी, चिकन, अंडे आदि पहुंचाए जा रहे हैं। प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा, 'सरकार ने सभी जरूरी सामानों का स्टॉक जमा कर रखा है। सरकार के पास करीब 65 दिन चलने भर का गेहूं, 55 दिन चलने भर का चावल, 17 दिन तक का मटन, 1 महीने भर का चिकन, 35 दिन का केरोसिन ऑयल, 1 महीने की एलपीजी और 28 दिन का पेट्रोल-डीजल है।'

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।