भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए कांग्रेस पश्चिम बंगाल में कर सकती है ममता बनर्जी से 'समझौता
(DELHI, DELHI) पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी 2021 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के साथ समझौते की संभावना तलाश रही है। इसको लेकर टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस ने अनौपचारिक बातचीत शुरू कर दी है।

संसद के बजट सत्र के अंतिम सप्ताह में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने टीएमसी के लोकसभा प्रमुख सचेतक कल्याण बनर्जी से लगभग आधे घंटे तक बातचीत की। हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, राहुल गांधी ने बनर्जी से पूछा कि टीएमसी के लिए राज्य में मुख्य विपक्षी दल के रूप में किसे देखती है। गांधी ने कांग्रेस और तृणमूल के बीच समन्वय बढ़ाने की भी बात कही।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।