स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा सकते हैं गृहमंत्री अमित शाह
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद घाटी में इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास होने वाला है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल चौक पर तिरंगा फहरा सकते हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने यह जानकारी दी। इधर जम्मू एवं कश्मीर के प्रधान सचिव (योजना) रोहित कंसल ने मंगलवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के साथ ही लद्दाख के सभी जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए ड्रेस रिहर्सल चल रही है।


समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लाल चौक पर तिरंगे को फहराने के श्रीनगर रवाना हो सकते हैं। गुरुवार को अमित शाह के श्रीनगर दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए।

हालांकि, जम्मू और कश्मीर के दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों के विभाजन के बाद जम्मू और कश्मीर पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने अभी तक अमित शाह की बहुप्रतीक्षित पहली यात्रा की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल वर्तमान में घाटी में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, जो स्वतंत्रता दिवस पर लाल चौक पर मौजूद हो सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।