स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे विंग कमांडर अभिनंदन, दिया जाएगा वीर चक्र अवॉर्ड
(DELHI, DELHI) भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को स्वतंत्रता दिवस पर वीर चक्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर मिन्टी अग्रवाल को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में की गई आतंकी कैंपों पर एयरस्ट्राइक के बाद उपजे तनाव के दौरान भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तानी F-16 विमान को गिरा दिया था। बता दें कि वीर चक्र भारत का युद्ध के समय का वीरता का पदक है। यह सम्मान सैनिकों को असाधारण वीरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। वरीयता में यह महावीर चक्र के बाद आता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।