'जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वह 70 दिन के भीतर हुआ'
(India) देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 और 35A को हटाने का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी पर तीन सवालों के जरिए हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि हम न समस्‍याओं को न टालते हैं और न पालते हैं। सरकार बनने के 70 दिन के भीतर 370 और 35 A को हमने हटा दिया और संसद ने इसे दो तिहाई बहुमत से पारित कर दिया। उन्‍होंने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वह 70 दिन के भीतर हुआ। पीएम मोदी ने कहा, 'अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए कोई प्रखर तो कोई मूक रूप से समर्थन देता रहा है। राजनीतिक के गलियारों में, चुनाव के तराजू से तौलने वाले कुछ लोग, 370 के पक्ष में कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। 370 की वकालत करने वालों से देश पूछ रहा है कि अगर यह आर्टिकल इतना अहम था, तो फिर 70 साल तक इतना भारी बहुमत होने के बाद भी आपने उसे स्थायी क्यों नहीं किया, अस्थायी क्यों बनाए रखा। आगे आते स्थायी कर देते। आप भी जानते थे, यह जो हुआ है, सही नहीं हुआ। लेकिन सुधार करने की आपमें हिम्मत नहीं थी। मेरे लिए देश का भविष्य सबकुछ है।'

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।