महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी ने बनाई ये रणनीति
(DELHI, DELHI) लोकसभा चुनावों में भारी जीत के बावजूद बीजेपी इस साल के आखिर में होने वाले तीन राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के विधानसभा चुनाव में किसी तरह के अति आत्मविश्वास में नहीं रहेगी। तीनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और उसके कुछ मंत्रियों व विधायकों के खिलाफ विरोधी (एंटी इनकमवेंसी) माहौल भी है। ऐसे में पार्टी तीनों राज्यों में 30 से 40* फीसद मंत्रियों के टिकट काट सकती है। लोकसभा चुनावों के पहले हुआ तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में सत्ता गंवाने के बाद भाजपा काफी सतर्क है। इन तीनों राज्यों में उसके कई मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा था।

मध्य प्रदेश में तो एक दर्जन मंत्रियों की हार से उसे नजदीकी अंतर में सत्ता से बाहर भी होना पड़ गया था। भाजपा के एक प्रमुख नेता ने कहा है कि जब पार्टी सत्ता में होती है तो स्वाभाविक तौर पर कुछ मात्रा में सत्ता विरोधी माहौल बनता है, लेकिन जब सरकार के मंत्रियों और पार्टी के विधायकों की अपनी छवि और कामकाज अच्छा होता है, उसका असर कम होता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।