आर्टिकल 370 वही हटा सकता था जिसके मन में वोट बैंक का लालच न हो: शाह
(DELHI, DELHI) हरियाणा के जींद में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना बहुत बड़ा काम था। यह काम वही कर सकता था जिसके मन में वोट बैंक का लालच न हो। उन्होंने कहा कि जो काम सरकारें 5 साल में नहीं करतीं, वो मोदीजी ने 75 दिन में कर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से अपील की कि अबकी बार 75 सीटों के साथ मनोहर सरकार बनाइए। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने एक ही टर्म के अंदर हरियाणा में भ्रष्टाचार को 'भूतकाल' बना दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।