अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में कम होंगी पाबंदियां, चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे स्कूल
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) सरकार ने फैसला किया है जम्मू कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल फोन पर लगाए गए प्रतिबंधों को धीरे-धीरे अगले कुछ दिनों में हटा दिया जाएगा। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आज रात (शुक्रवार) से सबसे पहले श्रीनगर की पुलिस लाईन में फोन सेवा बहाल कर दी जाएगी और उसके बाद सोमवार से इन इलाकों के स्कूल खुल जाएंगे।जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीएस. सुब्रमण्यम ने घाटी में सरकार की तरफ से लगाई गई पाबंदियों को आवश्यक करार देते हुए कहा कि अब हालात में सुधार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि फोन पर लगी पाबंदियां धीरे-धीरे हटाई जा रही है। जहां पर हालात में सुधार है, वहां से बंदिशें हटाई जा रही है।

बीवीआर सुब्रमण्यम ने आगे कहा कि जिन लोगों को ऐहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है उसकी समीक्षा की जा रही है और कानून-व्यवस्था के हालात को देखते हुए आवश्यक फैसले लिए जाएंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।