पीएम नरेंद्र मोदी भूटान रवाना कहा- यात्रा सार्थक रहेगी
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान यात्रा के लिए रवाना हो गए है। पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले उम्मीद जतायी कि भूटान के नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत सार्थक रहेगी और विश्वास जताया कि इससे हमारी मित्रता और मजबूत होगी। आपको बता दें कि पीएम मोदी का यह दूसरा भूटान दौरान है।

पीएम मोदी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “मैं द्विपक्षीय संबंधों के तमाम पहलुओं पर भूटान नरेश, पूर्व नरेश और वहां के प्रधानमंत्री के साथ सार्थक बातचीत को लेकर आशान्वित हूं। मैं भूटान के रायल विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करने को लेकर भी उत्सुक हूं।” उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से हमारी भूटान के साथ वर्षों से जांची परखी मित्रता और मजबूत होगी तथा दोनों देशों के लोगों की समृद्धि तथा प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।