पाकिस्तान की कायराना हरकत जारी, सीजफायर उल्लंघन में भारतीय जवान शहीद
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान शनिवार सुबह से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार राजौरी के नौशेरा सेक्टर में शनिवार सुबह 6:30 बजे पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी है जिसका भारतीय सेना डटकर मुकाबला कर रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।