राजनाथ सिंह की पाक को चेतावनी, अब जो भी बात होगी पीओके पर होगी
(India) जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने से बौखलाए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान से अब जो भी बात होगी वह पाक अधिकृत कश्मीर (POK) पर होगी। आपको बता दें कि रक्षा मंत्री ने रविवार को हरियाणा के कालका में एक जनसभा में यह बात कही जबकि पाकिस्तान को इस बात का डर पिछले कई दिनों से लग रहा था। हाल में ऐसी खबरें आईं थीं कि इमरान खान सरकार को डर लग रहा है कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाए जाने के बाद भारत अब POK में बालाकोट से भी बड़ी कार्रवाई कर सकता है। राजनाथ ने कहा, 'पुलवामा में हमारे बहादुर सुरक्षाबलों के साथ जो हुआ, उसके बाद 56 इंच के सीने वाले हमारे प्रधानमंत्री ने फैसला कर लिया कि ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। आपने देखा कि एयरफोर्स के हमारे जवान बालाकोट में जाकर आतंकियों का सफाया करने में कामयाब रहे।' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पीएम पहले कहते थे कि कुछ नहीं हुआ है, एक आदमी भी नहीं मरा, अभी POK में खड़े होकर कह रहे थे कि भारत बालाकोट एयर स्ट्राइक से भी बड़ी स्ट्राइक करने के बारे में सोच रहा है। इससे साफ है कि पाक पीएम ने भी स्वीकार कर लिया है कि बालाकोट में भारत ने बड़ी तबाही मचाई थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।