कश्मीर में 14 दिन बाद खुले स्कूल, जम्मू में धारा 144 लागू नहीं
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। कश्मीर के शोपिया से आई फोटो में 15 दिन बाद बच्चे स्कूल जाते नजर आए। आपको बता दें कि राज्य प्रशासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों-कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों को सोमवार से खोलने का निर्देश जारी किए थे। प्रशासन के मुताबिक, कुल 190 स्कूलों को खोला जाएगा। मालूम हो कि पांच अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाए जाने की घोषणा करने से पांच घंटे पहले कश्मीर में कफ्र्यू लगा दिया गया था। इसके बाद से ही स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया था।

कश्मीर घाटी के 50 पुलिस थाना क्षेत्रों में रविवार को प्रतिबंधों में ढील दी गयी। हालांकि, श्रीनगर के कुछ हिस्सों में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बाद प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया गया। इस बीच, जम्मू क्षेत्र के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाओं की बहाली के एक दिन बाद इसे फिर से बंद कर दिया गया। सरकारी प्रवक्ता रोहित कंसल ने यहां रविवार की शाम संवाददाताओं को बताया, ''निषेधाज्ञा में ढील देने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के 50 पुलिस थाना क्षेत्रों में रविवार को प्रतिबंधों में ढील दी गयी जबकि शनिवार को 35 थाना क्षेत्रों में ऐसा किया गया था।"

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।