उन्होंने कहा कि हरियाणा से छोड़ गए पाने को दिल्ली आने में 36 से 72 घंटे लग सकते हैं। इससे जो स्थिति उत्पन्न हो सकती है उसको लेकर बैठक हुई है और जिसमें सभी संबंधित विभाग के अधिकारी और मंत्री मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जान माल को नुकसान ना पहुंचे उसके लिए सभी उपाय किए जा रहे है। राहत और बचाव काम की समीक्षा की गई। साथ ही उसके सारे इंतजाम किए जा रहे है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता से अपील है कि घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन यमुना के किनारे रह रहे हैं लोग अपने घर छोड़कर कैंप में आ जाए। उन्होंने कहा कि लोग बार-बार टैंट छोड़कर अपने घर भाग जाते हैं। वह बता नहीं सकते कि पानी कब पहुंचेगा इसलिए लोग अपने बार-बार अपने घर ना जाए। उन्होंने बताया कि हरियाणा द्वारा छोड़े गए पानी से 23 हजार 860 लोग प्रभावित होंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।