7 सितंबर को इतिहास रचेगा भारत, ISRO चीफ बोले- चांद की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-2
(DELHI, DELHI) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए चंद्रयान2 को चंद्रमा की कक्षा में मंगलवार को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। इस मिशन की सफलता के बाद इसरो चीफ के सिवान ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन ने आज बड़ी उपलब्धि हासिल की। लूनर ऑर्बिट इंसर्शन प्रक्रिया सुबह नौ बजकर दो मिनट पर सफलतापूर्वक पूरी हुई। यह पूरी प्रक्रिया 1,738 सेकेंड की थी और इसके साथ ही चंद्रयान 2 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया।

इसरो प्रमुख ने कहा कि अगली प्रमुख घटना 2 सितंबर को होगी जब लैंडर को ऑर्बिटर से अलग किया जाएगा। 3 सितंबर को हमारे पास लगभग 3 सेकेंड के लिए एक छोटा युद्धाभ्यास होगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि लैंडर की प्रणालियां सामान्य रूप से चल रही हैं। उन्होने बताया कि 7 सितंबर को चंद्रयान-2 सुबह 1:55 बजे चंद्रमा पर उतरेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।