(DELHI, DELHI)
आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिंदबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके तुरंत बाद सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम उनके घर पहुंच गई। हालांकि उस वक्त चिदंबरम अपने घर पर मौजूद नहीं थे और एजेंसियों को लौटना पड़ा। चिदंबरम गिरफ्तारी से राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे लेकिन इसी बीच सीबीआई और ईडी की टीमें उनके घर पहुंच गईं। सबसे पहले सीबीआई के छह अफसरों की टीम उनके जोरबाग स्थित आवास पहुंची। सूत्रों के मुताबिक अफसरों ने घर की तलाशी ली लेकिन पूर्व वित्त मंत्री वहां नहीं मिले। सीबीआई अफसरों ने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली और लौट गए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।