पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, कहा- ये बदले की कार्रवाई
(DELHI, DELHI) पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को सीबीआईने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद बुधवार देर रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की टीम उन्हें 27 घंटे से तलाश रही थी। इस बीच सबको चौंकाते हुए चिदंबरम बुधवार देर शाम कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की और अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

चिदंबरम ने कहा कि आईएनएक्स मीडिया मामले में मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं है। मेरे परिवार के खिलाफ भी कोई आरोपपत्र नहीं है। पिछले 24 घंटे में मेरे और मेरे परिवार के बारे में बहुत तरह के भ्रम फैलाए गए। मुझे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद आजादी है। अगर उन्हें जिंदगी और आजादी के बीच में चुनने के लिए कहा जाए तो वे आजादी चुनना पसंद करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।