अधिकारियों ने बताया कि चिदंबरम (73) को बुधवार रात सीबीआई मुख्यालय के अतिथि गृह में रखा गया। सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर पूछताछ शुरू होने से पहले उन्हें नाश्ता दिया गया। उन्होंने बताया कि चिदंबरम को बृहस्पतिवार को ही विशेष सीबीआई अदालत ले जाया जाएगा, जहां जांच एजेंसी द्वारा उनकी 14 दिनों की हिरासत मांगे जाने की संभावना है। चिदंबरम के वित्त मंत्री रहने के दौरान आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी दिलाने में बरती गई कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई ने 15 मई 2017 को उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।