पेरिस में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नए भारत में थकने और रुकने का सवाल ही नहीं पैदा होता
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि अच्छी दोस्ती का मतलब सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देना है। भारत और फ़्रांस के बीच संबंध सैकड़ों साल पुराने' हैं। हमारी दोस्ती किसी स्वार्थ पर नहीं, बल्कि लिबर्टी, इक्वलिटी और फ्रेटरनिटी के ठोस आदर्शों पर टिकी है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने पिछले पांच सालों में कुछ ऐसे लक्ष्य रखे जो पहले नामुमकिन माने जाते थे। नए भारत में थकने और रुकने का सवाल ही नहीं खड़ा होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूनेस्को मुख्यालय में कहा कि नए भारत में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जनता के धन की लूट और आतंकवाद पर शिकंजा कस रहा है। भारत 2030 के लिए तय किए जलवायु परिवर्तन के अधिकतर लक्ष्यों को अगले डेढ़ साल में हासिल कर लेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।