सरकार के एफपीआई पर बढ़े हुआ सरचार्ज को हटाने का असर आज शेयर बाजार में दिख रहा है। आज सुबह एक समय सेंसेक्स 662.97 अंकों की बढ़त के साथ 37,363.95 पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के लगभग एक घंटे बाद शेयर बाजार में गिरावट आने लगी और सेंसेक्स 10 अंक तक गिरा लेकिन ये फिर हरे निशान पर आ गया।
निफ्टी सुबह 170.95 अंकों की बढ़त के साथ 11,000.30 पर खुला। अभी निफ्टी 16.20 (0.15%) अंकों की बढ़त के साथ 10,845.55 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स में एसबीआई, एम एंड एम, एचडीएफसी ट्विन्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटी और एक्सिस बैंक के शेयरो में 3 फीसदी की रैली आई।
बीते हफ्ते शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेसेक्स (Sensex) 228.23 अंकों की तेजी के साथ 36,701.16 और निफ्टी 88 अंकों की बढ़त के साथ 10,829.35 के स्तर पर बंद हुआ।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।