पाकिस्तान ने किया दो जगहों पर  सीजफायर का उल्लंघन
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। एएनआई के मुताबिक, भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया है कि पुंछ में 2 स्थानों पर पाकिस्तान ने भारी संघर्षविराम उल्लंघन किया है।

डेलिना चौक पर पुलिस और सेना के संयुक्त चेक-पोस्ट पर एक आतंकवादी द्वारा ट्रक से फायरिंग करने के बाद गिरफ्तार किया गया। एक अन्य आतंकवादी पास के एक इलाके में दाखिल होते वक्त गिरफ्तार किया गया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने वनक्षेत्र से ख़ानाबदोश गुज्जर समुदाय के दो सदस्यों को अगवा किया और फिर उनमें से एक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब साढे़ सात बजे पुलवामा जिले के त्राल में वनक्षेत्र से राजौरी जिला निवासी अब्दुल कदीर कोहली और श्रीनगर के खोनमोह निवासी मंजूर अहमद को एक अस्थायी आश्रय 'धोक' से अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।