प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की फिट इंडिया अभियान की शुरुआत, बोले- मुझे विश्वास है आपके भीतर का विद्यार्थी जिंदा है
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (29 अगस्त) लोगों को सेहतमंद रहने की मुहिम 'फिट इंडिया मूवमेंट की शुरूआत की जिसका मुख्य लक्ष्य लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक बनाना है। भारत में हर साल 29 अगस्त खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है जो हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिन भी है। फिट इंडिया अभियान में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अन्य अनेक हस्तियां शामिल हुई हैं। इस अभियान पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अलावा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे मंत्रालय आपसी तालमेल से काम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में 'मन की बात संबोधन में कहा था कि आप सभी को याद होगा कि 29 अगस्त को 'राष्ट्र खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हम देश भर में 'फिट इंडिया आंदोलन करने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि खुद को तंदरूस्त रखना है। देश को फिट बनाना है। हर एक के लिए बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला सब के लिए ये बड़ा रोचक अभियान होगा और ये आपका अपना होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।