करतारपुर कॉरिडोर: तनाव के बीच जीरो प्वाइंट पर आज होगी भारत-पाक वार्ता
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) कश्मीर मसले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बावजूद दोनों देशों के अधिकारी शुक्रवार को मिल कर करतारपुर गलियारा परियोजना पर बातचीत करेंगे। पाकिस्तान विदेश कायार्लय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को बोर्डर स्थित जीरो प्वाइंट पर तकनीकी बैठक होगी।

फैजल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, 'पाकिस्तान के प्रस्ताव से भारत सहमत है और करतारपुर साहिब गलियारे को लेकर तकनीकी बैठक 30 अगस्त को जीरो प्वाइंट पर होने जा रही है।'

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान अपने प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार, करतारपुर साहिब गलियारे को पूरा करने और इसका उद्घाटन करने को लेकर प्रतिबद्ध है।' पाकिस्तान ने कहा कि वह सीमापार करतारपुर गलियारा परियोजना का काम जारी रखेगा और सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर नवंबर में इसे खोलेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।