राज्य सरकार ने कहा कि लड़की राजस्थान में मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि लड़की को आज ही अदालत में पेश करें। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि लड़की पुलिस दल के साथ शाहजहांपुर आ रही है, अभी वह लोग फतेहपुर सीकरी पहुंचे हैं।
इससे पहले लड़की की बरामदगी पर यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा, ''शाहजहांपुर प्रकरण में कथित रूप से लापता लड़की को बरामद कर लिया गया है ... वह राजस्थान में मिली है।'' उन्होंने कहा कि लड़की ने अपहरण का आरोप लगाया था।
सिंह ने बताया 'हमारी टीमें पिछले चार पांच दिनों से कई जगहों पर फैली हुई थीं। अंतत: लड़की को राजस्थान से बरामद किया गया है। लड़की को शाहजहांपुर लाया जा रहा है।' प्रकरण से जुडे और सवालों पर डीजीपी ने ब्यौरा बाद में साझा करने की बात कही। उन्होंने कहा, ''पूरी चीजें बाद में बताउंगा।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।