निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान: 10 राष्ट्रीय बैंकों की बजाय अब सिर्फ 4 राष्ट्रीय बैंक होंगे
(DELHI, DELHI) केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम जारी है। बैंकों ने लोगों के हितों में फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि चार एनबीएफसी लिक्विडिटी मामले पर काम शुरू हो चुका है। वित्तमंत्री ने कहा कि 250 करोड़ से ज्यादा के लोन में सरकार की नजर बनी रहेगी।

इससे पहले, गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई अन्य उपायों पर चर्चा चल रही है और आने वाले हफ्तों में इनकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि अवसंरचना पर व्यय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।