प्रियंका गांधी बोलीं, भारतीय जनता पार्टी  सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी
(DELHI, DELHI) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की रफ्तार सवा छह वर्ष के निचले स्तर पर लुढ़क जाने को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर शनिवार को तीखा हमला करते हुए कहा कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है।

वाड्रा ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2019) के जारी आंकड़ों को लेकर ट्विटर पर लिखा, “जीडीपी विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है।”



गौरतलब है कि जीडीपी आंकड़ों में विकास दर सवा छह वर्ष के निचले स्तर पांच प्रतिशत पर आ गई है। उन्होंने आगे लिखा कि न जीडीपी ग्रोथ है न रुपये की मजबूती। रोजगार गायब है। कांग्रेस महासचिव ने सरकार पर तंज कसा कि अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की यह किसकी करतूत है।

केंद्रीय सांख्यिकी कायार्लय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक विनिमार्ण, कृषि और खनन क्षेत्र में सुस्ती के कारण देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर लगातार पांचवीं तिमाही में घटते हुये चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पांच प्रतिशत रह गयी जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह वृद्धि दर आठ प्रतिशत रही थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।