(India)
राजीव गांधी सरकार में मंत्री रहे आरिफ मोहम्मद खान को केरल का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। आरिफ को प्रगतिशील मुस्लिम चेहरे के तौर पर जाना जाता है। तीन तलाक जैसे अहम मसलों पर उन्होंने मुखरता से अपनी राय रखी थी और इसे मुस्लिम महिलाओं के लिए अच्छा फैसला बताया था। आरिफ मोहम्मद खान लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे। 1984 में शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संसद द्वारा कानून बनाकर पलटे जाने के विरोध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी आदेश के मुताबिक आरिफ मोहम्मद खान के अलावा तेलंगाना में तमिलसाई सुंदरराजन को गवर्नर के तौर पर भेजा गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के सीनियर बीजेपी नेता रहे भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र और बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। अब तक हिमाचल के गवर्नर रहे कलराज मिश्र को राजस्थान भेजा गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।