दो दिवसीय दौरे पर 4 सितंबर को रूस जाएंगे पीएम मोदी, इकॉनोमिक फोरम बैठक में लेंगे हिस्सा
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार सितंबर को रूस के दौरे पर जा रहे हैं। वह वहां पर सिर्फ 36 घंटे रूकेंगे। विदेश सचिव विजय गोखले ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में पीएम मोदी के रूस दौरे के बारे में जानकारी देते यह बात बताई।गोखले ने कहा कि पीएम मोदी 4 सितंबर की सुबह पीएम मोदी ब्लादिवोस्तोक पहुंचेंगे और 5 तारीख की शाम को वह वहां से नई दिल्ली के लिए वापस चलेंगे।

विदेश सचिव ने आगे कहा कि पीएम मोदी के इस दौरे के दो मुख्य उद्देश्य है। उन्हें रूपसे के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही, वे 20वें भारत रूस वार्षिक बैठक करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।