पाक और चीन की बढ़ेंगी मुश्किलें: पूजा-पाठ के साथ 8 अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना में शामिल
(DELHI, DELHI) भारतीय वायुसेना की आज ताकत फिर से बढ़ गई, क्योंकि वायुसेना के बेड़े में आज आठ अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर को शामिल किया गया। इससे भारतीय वायुसेना की ताकत और भी घातक हो जाएगी। वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ की मौजूगी में पठानकोट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए आठ अमेरिका निर्मित 'अपाचे एएच-64ई लड़ाकू हेलीकॉप्टर को आज आईएएफ में शामिल किया गया। अपाचे हेलीकॉप्टर को पूजा-पाठ के साथ भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया है।

'अपाचे एएच-64ई दुनिया के सबसे उन्नत बहु-भूमिका वाले लड़ाकू हेलीकॉप्टर है और अमेरिकी सेना इसका इस्तेमाल करती है। आईएएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'आठ अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर आईएएफ में शामिल होने जा रहे हैं, जो बल की लड़ाकू क्षमता को बढ़ाएंगे।'एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ और वेस्टर्न एयर कमांडर एयर मार्शल आर नाम्बियार अपाचे हेलीकॉप्टर के पूजा सेरमनी में मौजूद रहे। कुछ देर में अपाचे हेलीकॉप्टर होंगे शामिल।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।