जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से 100 लोगों का प्रतिनिधिमंडल अमित शाह से मिला
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर के सरपंचों का एक प्रतिनिधि मंडल आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचा। राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के फैसले के बाद से पहली बार गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के लोगों से मिले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पंचायत एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य में अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए गृह मंत्रालय पहुंचा।

जम्मू-कश्मीर से आए एक प्रतिनिधिमंडल में जम्मू, श्रीनगर, पुलवामा और लद्दाख से करीब 100 लोग शामिल थे। पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद से वहां से आए लोगों की यह पहली मुलाकात थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।