पंजाब: गुरदासपुर की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, कई घायल
(Gurdaspur, Gurdaspur) पंजाब में गुरदासपुर के बटाला में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में बुधवार शाम जबरदस्त धमाका हो गया। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

दमकल विभाग की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। काफी धुआं होने की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। धमाके की सूचना मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पंजाब पुलिस ने कहा कि मलबे में अनेक लोगों के फंसे होने की आशंका है और राहत अभियान जारी है। पुलिस महानिरीक्षक (बॉर्डर रेंज) एसपीएस परमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि शाम करीब चार बजे रिहायशी क्षेत्र में स्थित पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ।

परमार ने कहा, 'विस्फोट में मरने वालों में अधिकतर मजदूर शामिल हैं।' राहत अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीम लगाई गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।