रूस में मलेशिया के नरेंद्र मोदी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रूस दौरे के दूसरे दिन जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अलावा मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद से मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के सामने भगोड़े विवादित उपदेशक जाकिर नाइक का मुद्दा उठाया और उन्होंने प्रत्यर्पण की बात की। बता दें कि जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण के लिए भारत लगातार मलेशिया के टच में है। इससे पहले मलेशिया के प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनके देश को जाकिर नाइक का प्रत्यर्पण नहीं करने का अधिकार है क्योंकि भगोड़े उपदेशक ने दावा किया कि उसके खिलाफ भारत में निष्पक्ष सुनवाई नहीं होगी।

विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के पीएम के साथ जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया। दोनों पक्षों ने फैसला किया है कि हमारे अधिकारी मामले के संबंध में संपर्क में रहेंगे। गौरतलब है कि 53 साल का कट्टर टीवी उपदेशक नाइक 2016 में भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था और कहा जा रहा है कि उसे मलेशिया ने स्थायी निवासी का दर्जा दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।