बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी की बागी विधायक अलका लांबा ने ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से 10 जनपथ स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी, जिसके बाद से ये अटकलें तेज हो गई थी वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं।
चांदनी चौक से विधायक अलका ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात की, हालांकि उन्होंने अभी कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। मुलाकात के बाद अलका ने कहा, ''सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि संप्रग की प्रमुख और धर्मनिरपेक्ष विचारधारा की एक बड़ी नेता भी हैं। देश के मौजूदा हालात पर उनसे लंबे समय से चर्चा बाकी थी। आज मौका मिला तो उनसे हर मुद्दे पर खुलकर बात हुई।
उन्होंने कहा, ''राजनीति में ये विमर्श का दौर चलते रहता है और चलते रहना चाहिए। अलका की सोनिया से इस मुलाकात के बाद ये अटकलें तेज हो गई हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस का हिस्सा बन सकती हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।