पाक ने राष्ट्रपति के विमान के लिए एयरस्पेस की नहीं दी इजाजत
(India) पाकिस्तान ने भारत के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आईसलैंड दौरे के लिए उसके हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत मांगी गई थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस बात की जानकारी दी।
ऐसी उम्मीद है कि इस यात्रा के दौरान वे उन देशों के शीर्ष नेताओं के साथ भारत की चिंताओं को अवगत कराएंगे। खासतौर, पुलवामा सहित इस साल हुए अन्य सभी आतंकी हमलों के बारे में।कुरैशी ने पाकिस्तान के न्यूज चैनल पीटीबी ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि यह फैसला कश्मीर में तनाव की स्थिति के चलते प्रधानमंत्री मंत्री इमरान खान की स्वीकृति के बाद लिया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।