बता दें कि मानवाधिकार परिषद का 42वां सत्र 27 सितंबर तक चलेगा और 27 सितंबर को पीएम मोदी और पाक के पीएम इमरान खान का संबोधन भी होगा। कश्मीर मसले पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की शरण में पहुंचा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री के ट्वीट से पता चलता है कि पाकिस्तान इस सत्र में कश्मीर का मुद्दा जोर-शोर से उठाएगा, मगर इस सत्र में भारत ने भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए कमर कस ली है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।