पूर्व मुख्यमंत्री ने आवास परिसर के भीतर संवाददाताओं से बातचीत में पुलिस की कार्रवाई को बहुत ही खराब और ''इतिहास में अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा,'' हालात भयावह हैं। हमारी पार्टी के कई नेताओं, सांसदों, विधायकों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया। कई अन्य को नजरबंद कर दिया गया है। नायडू ने कहा कि यह सब शासक (मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी) की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वह कोशिश नहीं छोड़ेंगे और जब भी पुलिस इजाजत देगी वह अटमाकुरू जाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।