भारत और चीन के सैनिक फिर आमने-सामने आए, लद्दाख के पेंगोंग झील के पास हुआ टकराव
(DELHI, DELHI) भारत और चीन के बीच एक बार फिर से सीमा पर टकराव की खबर आई है। लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आए हैं। भारतीय सेना के मुताबिक, लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों में पेट्रोलिंग को लेकर कल टकराव हुआ। दोनों देशों के सैनिकों के आमने-सामने आने की वजह से 'फेस ऑफ' की स्थिति बन गई। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है।

कैसे बंटेंगी जम्मू-कश्मीर- लद्दाख के बीच संपत्तियां,सब कुछ जानें यहां
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पेंगोंग झील के उत्तरी छोर पर भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आ गए। हालांकि, डेलिगेशन स्तरीय वार्ता के बाद मामला शांत हो गया। दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह घटना उस वक्त हुई जब भारतीय सैनिक पट्रोलिंग पर थे। बता दें कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के भारत सरकार के फैसले से चीन बौखलाया हुआ है। लद्दाख के मामले पर चीन और भारत में तनातनी का भी माहौल है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।