(International)
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर भारत सरकार के बड़े फैसले के बाद पाकिस्तान लगातार युद्ध की धमकियां दे रहा है। हालांकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने खुद स्वीकार किया है कि वह भारत से युद्ध नहीं जीत सकते। परमाणु युद्ध की बात करते हुए इमरान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान पारंपरिक युद्ध भारत से हार सकता है लेकिन ऐसी स्थिति में परिणाम गंभीर होंगे। उन्होंने आगे परमाणु युद्ध की धमकी भी दे डाली। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में परमाणु खतरे के सवाल पर इमरान ने कहा, 'इसमें कोई भ्रम नहीं है। मैंने कहा है कि पाकिस्तान कभी भी परमाणु युद्ध की शुरुआत नहीं करेगा। मैं एक शांतिवादी व्यक्ति हूं। मैं जंग के खिलाफ हूं। मेरा मानना है कि लड़ाइयों से समस्याएं नहीं सुलझती हैं। युद्ध के अनपेक्षित परिणाम देखने को मिलते हैं। आप वियतनाम, इराक की लड़ाइयां देखिए इससे दूसरी कई समस्याएं पैदा हो गईं और वह भी जिसके लिए लड़ाई लड़ी गई उससे ज्यादा गंभीर थीं।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।