राकांपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि समझौते के तहत बाकी बची 38 सीटें गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं। पवार ने कहा कि राकांपा इस चुनाव में नये चेहरों को मौका देगी। कुछ सीटें कांग्रेस के साथ बदली भी जाएंगी।
दोनों दलों ने 2014 में राज्य विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़े थे। तब कांग्रेस और राकांपा के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई थी जिसके बाद पवार की पार्टी ने 15 साल पुराने गठबंधन को तोड़ लिया था।
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 तो राकांपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2014 के इन चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा को 122 सीटें मिली थीं।
कांग्रेस और राकांपा के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुए गठजोड़ से पहले दोनों ही दलों से कई प्रमुख नेता साथ छोड़कर जा चुके हैं। इनमें से राकांपा से ज्यादा नेता गये हैं। इनमें से कई नेताओं ने भाजपा का तो कुछ ने शिवसेना का दामन थामा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।