प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार यानि 17 सितंबर को 69वां जन्मदिन है। इसे मनाने के लिए खास तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन से पहले सोमवार की देर अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे और अपनी मां का आशीर्वाद लेंगे। अपने चहेते नरेंद्र भाई के जन्मदिन के लिए अहमदाबाद शहर सज-धज कर तैयार है। हवाई अड्डे से लेकर राज भवन तक होर्डिंग और बैनर लगे हैं।
17 सितंबर 1950 को वडनगर में उनका जन्म हुआ था। पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरे गुजरात में नर्मदा महोत्सव मनाया जा रहा है। क़रीब 5000 जगहों पर नर्मदा की आरती होगी। इसके लिए खास तौर पर केवड़िया में कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है।
जन्मदिन के अवसर पर हर कोई प्रधानमंत्री को बधाई दे रहा है।इनमें केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्विटर पर उन्हें बधाई दी।अमित शाह के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के नेताओं ने भी ट्विटर पर प्रधानमंत्री को बधाई दी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।