पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन एनसीपी के मुकाबले कमजोर रहा है। इसलिए एनसीपी बराबर सीट लेने में कामयाब रही है। कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन दो दशक पुराना है। कांग्रेस हमेशा एनसीपी से अधिक सीट पर चुनाव लड़ी।
वर्ष 2004 के विधानसभा में दोनों पार्टियों ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया, तो कांग्रेस 157 और एनसीपी 124 सीट पर चुनाव लड़ी थी। दोनों पार्टियों में 33 सीट का फर्क था। इन चुनाव में एनसीपी को कांग्रेस से दो सीट अधिक मिली, पर एनसीपी ने कांग्रेस को ‘बड़ा भाई' स्वीकार करते हुए गठबंधन सरकार का मुख्यमंत्री बनाया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।