सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू कंपनियों को बड़ी राहत दी है, जिसके बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिली। दोपहर करीब 12:20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1925.81 अंक यानी 5.34 फीसदी की बढ़त के बाद 38,019.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 560.35 अंक यानी 5.24 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,265.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सुबह करीब 11:35 बजे सेंसेक्स 1558.11 अंक यानी 4.32 फीसदी की बढ़त के बाद 37,651.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 357.85 अंक यानी 3.34 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,062.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
11:20 बजे 37,320.42 के स्तर पर था सेंसेक्स
सुबह करीब 11:20 बजे सेंसेक्स 1226.97 अंक यानी 3.40 फीसदी की बढ़त के बाद 37,320.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 300.30 अंक यानी 2.81 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,005.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले सुबह करीब 11 बजे सेंसेक्स 917.01 अंक यानी 2.54 फीसदी की बढ़त के बाद 37,010.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी की बात करें, तो 199.80 अंक यानी 1.87 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 10,904.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ी राहत दी है। निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती कर दी है। कंपनियों के लिए नया कॉर्पोरेट टैक्स 25.17 फीसदी तय किया गया है और कैपिटल गेन्स पर सरचार्ज खत्म हो गया है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 48.14 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 36,141.61 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 9.80 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 10,714.60 के स्तर पर खुला था।
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, इंडियाबुल्स हाउसिंग, आरआईएल और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जी एंटरटेनमेंट, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और गेल के शेयर लाल निशान के साथ खुले।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।