चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे, होगा हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान
(DELHI, DELHI) चुनाव आयोग ने दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव आयोग आज दोपहर महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान करेगी।महाराष्ट्र की 288 सदस्यों वाली विधानसभा सभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है, जबकि हरियाणा की 90 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल दो नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।