उन्होंने कहा कि असंभव को भारत ने संभव करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि हमने एफडीआई के शर्तों को आसान बनाया है। इस दौरान पीएम मोदी ने एक कविता भी सुनाई। उन्होंने कहा कि अभी समय कम है इसलिए वो दो पंक्ति की कविता सुनाएंगे-
वो जो मुश्किलों का अंबार है
वहीं तो मेरे हौसलों की मीनार है
इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने 70 साल से जारी अनुच्छेद 370 को हटा दिया। पीएम मोदी ने पाकिस्तान का बिना नाम लिए उस पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा आतंकवाद की लड़ाई में राष्ट्रपति ट्रंप उनके साथ हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।