योगी आदित्यनाथ ने तीन तलाक पीड़ितों से बात करते हुए कहा कि इन लोगों को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी और इनके मुकदमे की पैरवी मुफ्त में कराई जाएगी। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने और भी कई ऐलान किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को अमली जामा पहनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद तीन तलाक से प्रभावित महिलाओं से सीधा संवाद किए।
राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह ऐसा पहला कार्यक्रम रहा है जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री अल्पसंख्यकों खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं के बीच पहुंचे हुए थे। इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के गोमतीनगर के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में किया गया था। तीन तलाक पीड़िताओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सबको सम्मान के साथ जिने का अधिकार है।
सीएम योगी ने कहा कि यह निर्माण की लड़ाई है और इसे आगे बढ़ाने के लिए हम सभी यहां उपस्थित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाड़ी का एक पहिया पुरुष है तो दूसरी महिला। इसलिए पुरुषों के विकास के साथ-साथ महिलाओं का भी विकास जरूरी है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची तीन तलाक पीड़िताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत भी की और दुख साझा किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।