भारतीय इंजीनियर को आतंकी साबित कर पीएम मोदी की फजीहत कराना चाहता था पाकिस्तान, हुआ नाकाम
(DELHI, India) पाकिस्तान की एक बार फिर से नापाक हरकत नाकामयाब साबित हुई है। भारतीय इंजीनियर वेणुमाधव डोंगरा अगले कुलभूषण जाधव बन साबित हो सकते थे, मगर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के त्वरित एक्शन से 7 सितंबर को अफगानिस्तान में उन्हें पाकिस्तान के चुंगल में फंसने से बचा लिया गया। पाकिस्तान की कोशिश थी कि इस महीने डोंगरा को आतंक के साजिश में फंसा कर अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत की साख पर बट्टा लगाया जाए। मगर उसकी यह नापाक साजिश नाकाम हो गई।

भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस की योजना थी कि युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले भारतीय इंजीनीयर डोंगरा को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की 1267 समिति की लिस्ट में शामिल करना था। पाकिस्तान इस प्रस्ताव के तहत भारतीय इंजीनियर को आतंकवादी घोषित करवाना चाहता था। बता दें कि 1267 के तहत संयुक्त राष्ट्र का कोई भी देश किसी आंतकवादी को वैश्विक आतंकवादी की सूची में शामिल करने का निवेदन कर सकता है, जिस पर सुरक्षा परिषद के स्थाई समिति का अनुमोदन करना जरूरी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।